मीरा भायंदर के जैन युवावर्ग की अनोखी पहल जैन भवन के लिए

रविवार दिनांक 7 अगस्त को भायंदर वेस्ट के कपोलवाडी में समस्त जैन समाज मीरा भायंदर द्वारा मीरा भायंदर में प्रथम बार एक आधुनिक जैन भवन का निर्माण हो,ऐसे सुंदर विचारों के साथ मीरा भायंदर के अनेक जैन गणमान्यों की उपस्थिति में एक सार्थक मिटींग सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

सर्वप्रथम इस मिटींग की शुभ शुरुवात मंच संचालक,हास्य कवि राजस्थान के चाणोद निवासी जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन ने अपनी मधुर आवाज में मंगलाचरण और नवकार मंत्र गाकर की। तत्पश्चात इस मिटींग में आये एक से बढ़कर एक वक्ताओं ने मीरा भायंदर में जैन भवन बनाने के लिए अपने सुंदर और सकारात्मक विचार रखे। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि मीरा भायंदर में एक जैन भवन बनना ही चाहिये,उसके लिए हम सभी अपना तन-मन और धन देने से पीछे नहीं हटेंगे।

जैन समाज के सुप्रसिद्ध संगीतकार त्रिलोकभाई भोजक ने जैन भवन निर्माण पर एक क्रांतिकारी स्वरचित गीत लिखा और उसे उतने ही मधुर आवाज में गाकर उपस्थित सभी गणमान्यों का मन मोह लिया। सुप्रसिद्ध संगीतकार संजयजी रांका ने भी अपनी मीठी वाणी में जैन भवन निर्माण पर एक बेहतरीन गीत सुनाया।

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन मंच संचालक,हास्य कवि जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन ने शायराना अंदाज में किया,जिसे सभी ने खूब पसंद किया।

मीरा भायंदर में जैन भवन बनाने की इस मिटींग में नाकोड़ाजी तीर्थ के ट्रस्टी सुरेशजी शाह,राजूभाई पोरवाल, वकील श्री अनिलजी मरलेचा,धर्मेंशजी रांका,चेतनजी जैन,भरतजी जैन,शैलेश जिंगानीजी,मनीषजी मुणोत,किशोरजी जैन,देवेंद्रजी वखारिया,हसमुखजी मूथा,धर्मेशजी शाह,महेन्द्रजी पोरवाल,जैन समाज के सुप्रसिद्ध संगीतकार त्रिलोकजी भोजक और संजयजी रांका,निलेशभाई गांधी,नरेशजी जैन,जयेशजी जैन,लछुभाई जैन,विक्रमजी मुठलिया,महिपालजी जैन,दिनेशजी जैन 
कल्याण मित्र एवं भैरव दरबार के कार्यकर्ता एवं कई गणमान्यों की उपस्थिति में यह प्रथम मिटिंग खूब सफल रही।

Comments

Popular posts from this blog

भायंदर वेस्ट प्लेनेटेरिया कॉम्पलेक्स जैन संघ में साध्वी भगवंतों का चार्तुमास प्रवेश

मीरा भायंदर की कल्याण मित्र जैन महासंघ ने पहली वर्षगाँठ धूम धाम मनाई

श्री शांतिनाथ भगवान के जन्मकल्याणक , मोक्षकल्याणक, दीक्षाकल्याणक भव्य उजवणी व छठ तपस्या का आयोजन