भारतीय जनता पार्टी मीरा भायंदर में जैन प्रकोष्ठ गठित व पद समारोह सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश चंद्रकांत दादा पाटील की और से स्वतंत्र जैन प्रकोष्ठ प्रदेश गठन करके जैन समाज को सम्मान दिया उसी दिशा में भारतीय जनता पार्टी मीरा भायंदर के जिला अध्यक्ष श्रीमान रविजी व्यास के नेतृत्व में मीरा भायंदर में भी स्वतंत्र जैन प्रकोष्ठ गठित किया गया है श्रीमान धर्मेशजी रांका को मीरा भायंदर शहर जैन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष व श्री राकेश शाह को उपाध्यक्ष पद पर सम्मानित किया गया साथ मे जैन समाज के श्रीमान वैभव अशोकजी महेता को भायंदर पश्चिम मण्डल में युवा अध्यक्ष पद सम्मानित किया और देवेंद्रजी वखारीया को जिला उपाध्यक्ष , श्रीमान राजेन्द्रजी पोरवाल को महाराष्ट्र प्रदेश में राजस्थान सेल में प्रभारी पद से सम्मानित किया सभी को राजनीतिक कार्य के सफलता मिले और मानव सेवा के कार्य दुगनी जोश से करे.