Posts

Showing posts from July, 2022

सहयोग फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों लोंग नोटबुक वितरित

Image
सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय सहयोग फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों लोंग नोटबुक वितरित की गई सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक भटेवड़ा एवं कार्यक्रम संयोजिका शिखा भटेवड़ा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति उमराव सिंह ओस्तवाल द्वारा किया गया दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दरोगा पांडे द्वारा किया गया इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष दरोगा पांडे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला जिलाध्यक्ष रीना मेहता जिला कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल नगर सेवक रोहिदास पाटिल उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने जिसमें कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे उसी कार्य को गति देते हुए सहयोग फाउंडेशन के तत्वाधान में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समाजसेवी शिखा अभिषेक भटेवड़ा बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है...

नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर एवं भायंदर शाखा द्रारा 137 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स माप का केम्प का आयोजन

Image
नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर एवं भायंदर द्रारा 137 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स माप भायंदर 10 जुलाई । दिव्यांग एवँ पीड़ितजनों की सेवा में 36 वर्षों से समर्पित नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा विशाल निःशुल्क दिव्यांग जाँच, ऑपरेशन चयन तथा अंगविहीन (कटे हाथ-पाँव) कृत्रिम अंग माप शिविर दिनाँक 10 जुलाई 2022 को भायंदर में आयोजित । संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि 10 जुलाई के भायंदर जिला थाने (महाराष्ट्र) में ऐसे मेगा शिविर आयोजित किये गए इन शिविरों में दुर्घटनाओं में जिनके हाथ पांव कट गए, उनके लिए कृत्रिम बनाने के लिए संस्थान के टेक्नीशियन माप लिये और आगामी शिविर में पहनाए जाएंगे । संस्थान देश के हजारों दिव्यांगों को मॉडयूलर लिम्स, अत्याधुनिक कृत्रिम अंग लगा चुका है, जिससे उनकी जिंदगी की राह आसान हुई है इन शिविरों में उन दिव्यांग भाई-बहनों का भी चयन हुआ जिनके हाथ-पांव की विकृतियां ऑपरेशन से दूर हो सकती है । अथवा कम की जा सकती है । उन्हें संस्थान के मुख्यालय स्थित हॉस्पिटल में निश्चित दिनाँक पर बुलाकर निःशुल्क ऑपरेशन के साथ ही दवा, आवास...