सहयोग फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों लोंग नोटबुक वितरित
सामाजिक क्षेत्र में हमेशा सक्रिय सहयोग फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों लोंग नोटबुक वितरित की गई सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक भटेवड़ा एवं कार्यक्रम संयोजिका शिखा भटेवड़ा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति उमराव सिंह ओस्तवाल द्वारा किया गया दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दरोगा पांडे द्वारा किया गया इस अवसर पर युवा जिलाध्यक्ष दरोगा पांडे का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर महिला जिलाध्यक्ष रीना मेहता जिला कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल नगर सेवक रोहिदास पाटिल उपस्थित रहे जिलाध्यक्ष एडवोकेट रवि व्यास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने जिसमें कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे उसी कार्य को गति देते हुए सहयोग फाउंडेशन के तत्वाधान में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष समाजसेवी शिखा अभिषेक भटेवड़ा बहुत ही अच्छा कार्य कर रही हैं शिखा भटेवड़ा को जो भी जिम्मेदारी दी जाती है वह उसका बखूबी निर्वहन करती हैं।
सम्मानिय अतिथि के रूप में गजेंद्र भंडारी, ओम कावड़िया, राजेश मंडोवरा, भावना मंडोवरा, सनी मेहता, बृजेश सिंह, मनीष मुणोत, किशोर जैन, रितेश बुरड, प्रिंट और इलेक्ट्रोनिक मीडिया से अमित तिवारी, राजेश उपाध्याय, अवधेश राय, भानु प्रजापत उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र मेहता, ताराचंद टेलर, अशोक सकलेचा, जितेंद्र कोठारी, उपेंद्र सिंह, अमन जैन, उमेश जैन, राजेंद्र चांडक, विनोद गदैया, ललित दवे, अभिजीत भटेवरा, पदम जैन महिला समिति से संतोष अग्रवाल, सुदर्शना मेहता, भावना जैन, अंजू लोढ़ा, रीना मंडलिया,रूपाली बडोला, शिवानी अग्रवाल का अथक प्रयास रहा।
कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र पोरवाल ने किया।
Comments
Post a Comment