मीरा भायंदर की कल्याण मित्र जैन महासंघ ने पहली वर्षगाँठ धूम धाम मनाई
परम् पूज्य आचार्य भगवंत श्री विमलसागर सूरीश्वरजी म. सा के आशीर्वाद व प्रेरणा से एक वर्ष पूर्व कल्याण मित्र जैन महासंघ मीरा भायंदर की स्थापना की गई
27 फरवरी को पहली वर्षगाँठ के निमित सुबह सभी जिन मन्दिरो में पुष्प अर्पण किये , गोशाला में जाकर सभी कार्यकर्ताओं ने जीवदया कार्य किया साथ मे अनुकम्पा दान किया गया
एवम रात्रि में भव्य प्रभु भक्ति का आयोजन किया
पूना से जैन संगीतकार तरूणजी मोदी, भैरव रत्न संजयजी रांका (भायंदर) ने परमात्मा की भक्ति खूब झुमाया
मंच का संचालन देवेंद्रजी पोरवाल ने किया
भक्ति में मीरा भायंदर की आमदार श्रीमती गीताजी जैन, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष व नगरसेवक रवि व्यास, नगरसेवक सुरेशजी खण्डेलवाल, नगरसेवक पंकज पांडे(दरोगा), नगरसेवक भगवती शर्मा,नगरसेविका सुनीता जैन, नगरसेविका रीटा शाह, नगरसेविका सीमा शाह, नाकोडा दरबार के संस्थापक मनोजजी शोभवत ,नाकोडा तीर्थ ट्रस्टी सुरेश शाह, महाराष्ट्र पोलिस बॉइज के ठाणे जिलाध्यक्ष मोजेस चिनप्पा, ,अमृतलालजी रांका, राजेन्द्रजी पोरवाल , अनीलजी मरलेचा ,विक्रम मुठलिया , अन्य मीठे मेहमानो ने अपनी उपस्थिति दी
सभी लाभार्थी परिवारों बहुमान किया गया
कल्याण मित्र जैन महासंघ के समस्त कार्यकर्ता ने तह दिल से सबकी अनुमोदना की आगे भी जिन शासन व मानवता कार्य और अच्छे करने के संकल्प लिया
Comments
Post a Comment